
क्या आप बिहार के एक युवा है और रोजगार की तलाश में है अगर हां तो बिहार सरकार आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की शुरुआत की है जिसका सीधा लाभ राज्य के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनाना है
इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे कि यह योजना क्या है इसके तहत कितना लाभ मिलेगा पात्रता क्या है और आवेदन कैसे करना है तो इस अवसर का लाभ उठाने के लिए इस ब्लॉग पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है
लेख का नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है
योजना का प्रकार सरकारी योजना
किसने शुरू की बिहार सरकार
लाभार्थी बिहार के बेरोजगार युवा
लाभ राशि 4000 से 6000 प्रति माह योग्यता अनुसार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी होगी
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है
मुख्यमंत्रीप्रतिज्ञा योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है इस योजना के तहत राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की मुफ्त इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को केवल काम सीखने का मौका ही नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए सरकार की ओर से 4000 से 6000 प्रति माह तक की आर्थिक सहायता(स्टाइपेंड )भी दी जाएगी इस योजना का लक्ष्य युवाओं को प्रेक्टिकल अनुभव प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत कितना स्टाइपेंड मिलेगा ?
इस योजना में चयनित युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग (स्टाइपेंड )दिया जाएगा इसका विवरण नीचे दिया गया है
- आईटीआई पास युवाओं के लिए ₹4000 प्रति माह
- आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए ₹5000 प्रति माह
- स्नातक ग्रेजुएट स्नातकोत्तर पोस्ट ग्रेजुएट के लिए ₹6000
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए पात्रता
यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता मानवों को पूरा करना होगा
- निवासी आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए
- शैक्षणिक योग्यता आवेदक ने 12वीं आईटीआई डिप्लोमा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की हो
- आयु सीमा आवेदक की आयु 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- कौशल विकास आवेदक द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल विकास कार्यक्रम पूरा किया गया हो
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा उनकी सूची नीचे दी गई है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र जैसे मार्कशीट सर्टिफिकेट
- बैंक खाते की पासबुक डीबीटी के लिए
- हस्ताक्षर सिग्नेचर
- ईमेल आईडी
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
बिहार सरकार जल्द ही इस योजना के लिए एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च करें भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे
आधिकारिक वेबसाइट पर जाए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट जो जल्द ही जारी होगी पर जाए
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करेंहोम पेज पर आपको मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना ऑनलाइन आवेदन करें जैसा एक लिंक मिलेगा उसे पर क्लिक करें
आवेदन फॉर्म भर आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा इसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम पता शैक्षणिक योग्यता आदि को ध्यानपूर्वक भरें
दस्तावेज अपलोड करें सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें और अपने आवेदन की रसीद का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख ले
महत्वपूर्ण नोट: अभी इस योजना की घोषणा की गई है और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही शुरू की जाएगी किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न :मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है
यह बिहार सरकार की एक योजना है जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को तीन से 12 महीने की मुफ्त इंटर्नशिप और 4000 से ₹6000 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है
प्रश्न: इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है
उत्तर: 18 से 32 वर्ष की आयु का कोई भी बिहार युवा जिसने 12वीं आईटीआई डिप्लोमा या ग्रेजुएशन किया हो इस योजना के लिए पत्र है
प्रश्न: आवेदन कब से शुरू होंगे
उत्तर बिहार सरकार जल्द ही इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन की तिथियां की घोषणा करेगी
Important Links
Online Apply (Soon) Official Website (Soon)
Sarkari Yojana Home Page
What’sApp Telegram
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है या न केवल उन्हें आर्थिक रूप से समर्थन देगी बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव और कौशल भी प्रदान करेगी जिससे उनके लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे यदि आप पात्र है तो अपने सभी जरूर दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ जरूर साझा करें